फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के रिश्ते में आई दरार, गिफ्ट्स न मिलने पर आपस में भिड़े

Sat, 06 Nov 2021 12:42 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में है और अब गेम एकदम दिलचस्प हो गया है। जहां कई घरवाले एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए और घर में कई आपसी मतभेद देखने को मिले तो वही अब दूसरी तरफ बिग बॉस ओटीटी से लेकर बिग बॉस 15 में आने तक प्रतीक शमिता और निशांत भट्ट भले ही एक-दूसरे से कितना भी लड़ाई करें, लेकिन अंततः जब भी एक-दूसरे को बचाने या समर्थन देने की बारी आती है तो ये एक-साथ खड़े हुए नजर आते हैं। लेकिन अब घर में एक टास्क के दौरान शमिता और निशांत के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

घरवालों के घर से आए गिफ्ट्स

बिग बॉस के पांचवें हफ्ते में आते-आते अब इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दरअसल इस पूरे हफ्ते घर में दिवाली का माहौल रहा, जहां कई सदस्यों पर बम फूटे और कई धमाके हुए। लेकिन इस बीच बिग बॉस के घर में घरवालों के लिए उनके अपने घर से कई गिफ्ट्स आए और उसी के साथ कैप्टेंसी टास्क भी हुआ। जिसके दावेदार थे मायशा और उमर रियाज, जैसे-जैसे मायशा और उमर का फ्यूल कम होता वैसे-वैसे घर वालों को उनके गिफ्ट्स मिल जाते।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
उमर ने नहीं दिया शमिता को गिफ्ट

शमिता शेट्टी ने उमर रियाज के पास जाकर उनसे फ्यूल मांगा, उमर ने ये कहते हुए उन्हें मना कर दिया कि वो इस हफ्ते सुरक्षित नहीं हैं और वो कैप्टेंसी लेकर खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं। हालांकि शमिता ने मायशा के पास जाकर उनसे इसलिए फ्यूल नहीं मांगा क्योंकि वो पहले से ही अपने 3 फ्यूल जय भानुशाली को दे चुकी थीं। घर से आए गिफ्ट्स न मिलने पर शमिता खुद के आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता निशांत का हुआ झगड़ा

शमिता के रोने पर निशांत घर में घूम घूमकर मस्ती करते हुए नजर आए और ये बात शमिता को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। शमिता ने निशांत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘जब मैं रो रही थी तो आप हंस रहे थे जोकि मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगा। जिसका जवाब देते हुए निशांत ने कहा, ‘मुझे इस चीज का आइडिया भी नहीं था क्योंकि मैं अपनी मस्ती कर रहा था। शमिता ने कहा ये दुख की बात है कि आपके दिमाग में चीज नहीं है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
निशांत ने कहा जबरदस्ती का गुस्सा मत निकालो 

शमिता के ऐसा कहने से निशांत काफी नाराज हुए और उन्होंने शमिता को कहा कि ये बेवजह का गुस्सा मेरे पर मत निकालो। आप जो बोल रहे हो वो मेरे दिमाग में भी नहीं था। अगर आपको ऐसा लगता है वो आपका है मैंने कुछ  भी जानबूझकर नहीं किया है। शमिता ने कहा तुम अगर दर्शकों को अपना ये बुरा साइड दिखाना चाहते हो तो ठीक है। लेकिन मैंने आपसे ये उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता ने कहा ऐसा करके तुझे लगता है तुझे वोट्स मिलेंगे

शमिता ने निशांत को कहा तुझे ऐसा लगता है कि ऐसा मनोरंजन करके तुझे वोट्स मिलेंगे। जिसके बाद निशांत ने भी शमिता पर भड़कते हुए कहा अपने शब्दों को संभालकर इस्तेमाल करो। जिसपर शमिता ने कहा कि तुमने लोगों का मनोरंजन करने का गलत समय चुना है जब मुझे मेरे घर से आए गिफ्ट्स नहीं मिले और मैं रो रही थी। जिसके बाद निशांत और शमिता की जमकर तू-तू, मै-मै हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें