बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार का छठा हफ्ता बहुत ही शानदार रहा। घरवालों ने जमकर एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला। दरअसल घर आए बंटी और बबली यानी की सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ ने घर में आकर एक ऐसा टास्क घरवालों से करवाया जिसके बाद घर में काफी गहमा-गहमी हो गई। दोनों ने घर वालों को मोस्ट वांटेड टैग दिया और घरवालों को ये बताना था कि उन्हें कौन सा सदस्य उस टैग के काबिल लगता है। इस टास्क में सबसे पहले नेहा भसीन ने पप्पी, फटटू और चुगलखोर का टैग दिया और उन पर कीचड़ डाला।
तेजस्वी ने निकाली नेहा पर भड़ास
शमिता के बाद जब तेजस्वी का टास्क परफॉर्म करने की बारी आई तो तेजस्वी जैसे ही नेहा का नाम लेने जा रही थी, प्रतीक ने बीच में बोल दिया कि आप अपने ऊपर ही ये कीचड़ डाल लो। जिस पर जब तेजस्वी ने पूछा कि वो क्या बेईमानी करती हैं तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा कि आप टास्क हमेशा बेईमानों वाला ही करते हो। आपको कोई टास्क ही नहीं समझ में आता। जिसके बाद उमर ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए कहा कि ये टास्क अभी तेजस्वी को दिया है तो उसे बोलने दे।