फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नेहा भसीन की करण कुंद्रा के खिलाफ गेम, कीचड़ डालते हुए कहा- ‘फट्टू और पप्पी’, हुई जमकर बहस

Mon, 15 Nov 2021 12:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपनी कम टीआरपी की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। कई लोगों का मानना है कि शो में नजर आ रहे सितारे खुलकर नहीं खेल रहे हैं, जिसका नुकसान शो की टीआरपी को हो रहा है। लेकिन शो में मेकर्स कई ऐसे टर्न और ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं जिस वजह से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को निशाना बनाने से पीछे नहीं रह रहे हैं। इस वीकेंड का वार में घर में एक मजेदार टास्क हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स किसी दूसरे पर कीचड़ डालते हुआ नजर आए। इस दौरान नेहा भसीन ने करण कुंद्रा को टारगेट किया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला।
 
नेहा भसीन ने करण कुंद्रा से लिया पंगा
दरअसल, इस वीकेंड का वार एपिसोड में फिल्म ‘बंटी बबली 2’ में नजर आने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घरवालों के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें हर एक कंटेस्टेंट सिद्धांत और शरवरी के सवाल का जवाब देते हुए किसी एक घर के सदस्य पर कीचड़ डाल रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 15 - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने करण को बताया फट्टू
इस दौरान नेहा से पूछा गया कि घर में कौन सा सदस्य बातों को इधर से उधर करता है? इस पर नेहा करण कुंद्रा का नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि करण पूरा चुगलखोर है और पूरा फट्टू है। चुगलखोर वो इंसान होता है जो मन की बात मन में नहीं रखता है बल्कि वह पीठ पीछे बोलता है। करण कोने में जा जाकर अपनी बात बोलता है और ये काम भी वो अपने तरीके से करता है। मेरे लिए करण चुगलखोर से ज्यादा फट्टू है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण के खिलाफ नेहा का गेम
इसके आगे नेहा कहती हैं, 'ये सिर्फ हंसता नहीं है बल्कि पीछे से छोटे-छोटे पप्पीज की तरह बोलता है।' नेहा ये भी कहती हैं, ‘मैं सिर्फ गेम को शुरू रही हूं। मैं तुम्हें पसंद नहीं करती और ना ही तुम मुझे पसंद करते हो।’ इसके बाद नेहा करण कुंद्रा पर बालती भरकर कीचड़ डाल देती हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा का जवाब
इसके बाद टास्क में करण का नंबर आता है और वह नेहा को घर का अनवॉन्टेड (जिसकी जरूरत नहीं है) सदस्य बताते हैं। करण कहते हैं, ‘नेहा की अपनी अलग गेम है। वो लोगों के बने रिलेशन को खराब कर रही है। वैंप का काम कर रही है और वो भी गंदी तरह से। और इसे लगता है जो ये करती है वो ठीक है।’ इस दौरान नेहा कहती हैं कि करण दोस्ती नहीं करता है बल्कि लोगों को दबाता है। इस बीच दोनों के बीच जमकर बहस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने नेहा पर डाला कीचड़
करण कुंद्रा ये भी कहते हैं कि ये (नेहा) पहले दिन से घर में अपनी पॉलिटिक्स खेल रही है। इसने आकर मुझे प्रतीक के लिए भड़काने की कोशिश की। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि तू क्या बोल रही है और आ जाओ तुम मुझे शो से बाहर निकालने के लिए। मैं भी देख लूंगा।’ इसी दौरान नेहा करण के ‘वैंप’ वाले शब्द पर भड़क जाती हैं। हालांकि, इस पूरी बहस के बाद करण नेहा पर कीचड़ डाल देते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें