बिग बॉस 15 के सीजन का आगाज बहुत ही शानदार हुआ। स्टेज पर सलमान खान के सामने ही घरवालों ने अपनी-अपनी खूबियां बताईं और वो घर के अंदर भी बखूबी देखने को मिली। 2 ही हफ्तों में घर में बहुत धमाल मचा, जहां कई लड़ाईयां हुईं तो वहीं कुछ रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए भी नजर आए। लेकिन बिग बॉस के घर में जो घरवालों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है वो है उनका राशन। शुरुआत से ही घरवालों को बिग बॉस ने लिमिटेड राशन दिया था, जिसकी वजह से घरवालों को खाने में थोड़ी दिक्कतें आ रही थी।
बिग बॉस ने भेजा राशन
बिग बॉस जहां हर दिन जंगल में रहने वाले लोगों के लिए राशन भेजते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य घर में रहने वाले लोगों को हफ्ते भर तक राशन चलाना पड़ता है। क्योंकि अब ये घर दो हिस्सों में हैं ऐसे में जंगलवासी अक्सर घरवालों का खाना चुराते हुए नजर आते हैं। ऐसे में राशन की मार झेल रहे मुख्य घरवालों को बिग बॉस ने घर में इतना राशन भेज दिया कि उसे देखकर मुख्य घर वाले हैरान रह गए।