फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss 15: घरवालों को फटकारते हुए सलमान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, यूजर्स बोले- शेर एक ही होता है...

Sun, 28 Nov 2021 11:11 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए दो महीने से ऊपर का वक्त हो रहा है लेकिन उनकी यादें चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। सिद्धार्थ ने सिर्फ टीवी सिरियल में अभिनय से ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में भी अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। वह बिग बॉस 13 के विजेता थे। हाल ही में बिग बॉस 15 में एक बार फिर सिद्धार्थ को याद किया गया। सलमान ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि वह सही मायने में विजेता थे और उन्होंने पूरे सीजन में सबका मनोरंजन किया था।

सलमान ने की दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ

बिग बॉस 15 लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि खराब टास्क, एलिमिनेशन, कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्रीज और फेवरिटिज्म जैसे आरोपों के चलते इसकी टीआरपी पर भी असर पड़ रहा है। सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में सारे सदस्यों की क्लास लगाते हुए कहा कि एक भी ऐसा सदस्य नहीं है जो एक महीने में जीनियस की तरह सामने आया हो। सलमान ने कहा कि, 'इस घर के लोग बहुत ज्यादा अपनी इमेज की परवाह करते हैं और उन्हें मनोरंजन करना भी नहीं आता है'।


विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कहा कि, 'यहां हर एक सदस्य ग्रुप में छिपा रहता है और सेफ गेम ही खेलता है। सिंबा नागपाल को छोड़कर कोई भी यहां सच्चा नहीं दिखा'। इसके साथ ही सलमान ने गौतम गुलाटी और सिद्धार्थ शुक्ला का उदाहरण दिया। सलमान ने कहा कि सिद्धार्थ 13-14 लोगों के सामने अकेले खड़े हो जाते थे जब भी उन्हें जरूरत लगती थी।

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अब सलमान की इस तारीफ से एक बार फिर फैंस को सीजन 13 और सिद्धार्थ याद आ गए। जिन्होंने भी सीजन 13 देखा है उनका मानना है कि यह बिग बॉस का अब तक का सबसे बेस्ट सीजन था और सिद्धार्थ शुक्ला की जीत बिल्कुल सही थी। इसके साथ ही ट्विटर पर सिद्धार्थ शुक्ला ट्रेंड करने लगा।


4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन सिद्धार्थ की तस्वीर साझा कर लिखा- वन मैन आर्मी। एक ने लिखा- एक राजा हमेशा राज, सिद्धार्थ शुक्ला, मेरे राजा। एक ने लिखा- सुन रहे हो ना सिड, देखो आपने लोगों की जिंदगी पर कितना प्रभाव डाला है। आप सबको हमेशा प्रभावित करते रहे हैं। आपकी याद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ ने पूरे सीजन में सबका भरपूर मनोरंजन किया था। चाहे वह मजाकिया डायलॉग बोलने हों या फिर अपनी बात पर अड़े रहना हो। उनका झगड़ा भी काफी मशहूर था साथ ही शहनाज के साथ उनकी केमेस्ट्री ने तो सबका दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ के अचानक निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। फैंस उन्हें याद करते हैं और उनकी यादें कभी दिल से नहीं जाएंगी। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें