फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: जब अपनी शादी में आमिर खान पर गिर गए आयुष शर्मा, कपिल शर्मा को सुनाया था मजेदार किस्सा

Sun, 28 Nov 2021 08:47 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा ने गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। इससे पहले आयुष लवयात्री में नजर आए थे लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एकदम हटके रोल किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आयुष शर्मा और सलमान खान कुछ समय पहले मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्मों को लेकर तो बात की ही साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी कुछ कहा।

अपनी शादी में मुंह छिपाए फिर रहे थे आयुष

आयुष शर्मा ने अर्पिता संग शादी को लेकर भी एक ऐसा किस्सा बताया जो उनके लिए काफी शर्मिंदगी भरा था। आयुष ने सलमान खान बहन अर्पिता से साल 2014 में नंवबर में शादी रचाई थी। दरअसल बारात लाते वक्त आयुष हड़बड़ी में आमिर खान के ऊपर गिर गए थे। आपको बताते हैं कि कैसे हुआ था यह सब और कैसे आयुष शर्मा आमिर खान से जा टकराए थे।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष-अर्पिता का - फोटो : file photo
2014 में हुई थी सलमान खान की बहन से शादी
 
नवंबर 2014 के दौरान आयुष शर्मा और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान की शादी हुई थी। शादी के उस फंक्शन से जुड़े कई किस्से आयुष ने कपिल शर्मा के साथ साझा किए। कई किस्से तो ऐसे भी थे, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष और अर्पिता - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता ने कहा- घोड़ी धीमे चलवाओ

आयुष शर्मा ने बताया कि, 'उस वक्त मेरी बरात अर्पिता के घर की तरफ जा रही थी। नाचते-गाते बरातियों के साथ हम वेन्यू तक पहुंच चुके थे। उस दौरान अर्पिता ने मुझे एक मैसेज भेजा। इसमें लिखा था कि वह अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। थोड़ा घोड़ी धीमे-धीमे चलवाओ'। यह मैसेज पढ़कर आयुष हैरान रह गए। उन्होंने जवाब में बस इतना ही लिखा कि यह मेरे हाथ में नहीं है। 

4 of 5
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
 आमिर खान पर गिर गए आयुष

आयुष ने बताया कि, 'जैसे ही मैं वेन्यू पर पहुंचा तो आमिर खान मेरे पास आ गए। वह मुझे घोड़ी से उतारने के लिए आए थे। दरअसल, उस वक्त मेरी सलवार मेरे पैरों में अटक गई। इसका नतीजा यह हुआ कि हड़बड़ाहट में मैं आमिर खान के ऊपर ही जा गिरा। इसके बाद जब भी मेरी नजरें आमिर खान से टकरातीं तो मैं शर्मसार-सा महसूस करता रहा। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष शर्मा  - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की फिल्म में नजर आए आयुष

भाई जान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द लास्ट ट्रुथ कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई है। इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, फिल्म में सलमान खान पुलिस अफसर बने, जबकि आयुष शर्मा ने गैंगस्टर का रोल निभाया। यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें