बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में हैं, ऐसे में सिर्फ शो के अंदर ही ड्रामा देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि शो के मेकर्स भी लगातार टीआरपी बढ़ाने के लिए रिएलिटी शो में नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं। बिग बॉस की कसौटी पर खरा उतरते हुए घरवालों को लगातार कठिन परिस्तिथियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस वीकेंड के वार में घरवालों पर एक ऐसा तूफान मंडराने वाला है, जो घर के कमजोर कंटेस्टेंट्स का घर से सफाया कर देगा।
सलमान खान करेंगे बड़ा एलान
बिग बॉस के मेजबान सलमान खान आज के एपिसोड में एक बहुत बड़ी घोषणा करने वाले हैं और ये घोषणा है कि अगले 48 घंटों में घर में सिर्फ पांच सदस्य ही होंगे। जी हां बिग बॉस ने एक प्रोमो आउट किया था जिसमें सलमान खान ये कहते हुए नजर आए थे कि घर में अब बस पांच फाइनलिस्ट ही बचेंगे। सलमान खान द्वारा की गई इस घोषणा ने सिर्फ घरवालों के ही नहीं बल्कि फैंस के होश भी उड़ा दिए।