फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड्स के साथ घर में लौटेंगी शमिता शेट्टी, जानिए कौन होंगे वो दो सदस्य

Fri, 19 Nov 2021 11:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। घर में अब तक तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं और रिपोर्ट्स की माने तो और भी वाइल्ड कार्ड इस घर में जल्द ही दस्तक देंगे। इन वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में डॉनल बिष्ट और विधि पांडया, मूस जटाना जैसे सितारों के नाम शामिल है। शमिता शेट्टी भी पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर से अपने स्वास्थ्य की वजह से नदारद हैं। लेकिन अब खबर है कि वो जल्द ही लौटेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सरप्राइज के साथ घर में लौटेंगी शमिता शेट्टी 
रिपोर्ट्स की माने तो शमिता का स्वास्थ्य अब ठीक है और वो जल्द ही बिग बॉस के घर में फिर से एंट्री लेंगी। लेकिन इस बार शमिता बिग बॉस के घर में अकेले नहीं बल्कि दर्शकों के लिए सरप्राइज लेकर जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता शेट्टी के साथ ही घर में दो नए वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। शमिता के साथ जो सदस्य एंट्री लेने वाले हैं वो डॉनल बिष्ट या विधि पांडया नहीं, बल्कि बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई। 
विज्ञापन

3 of 6
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि और देवोलीना बनेंगे वाइल्ड कार्ड 
रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 13 के चर्चित कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आ रहे हैं। वैसे इन दोनों खूबसूरत बालाओं के आने से गेम में न सिर्फ ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे बल्कि शो में काफी दिलचस्प चीजें दर्शकों को देखने को मिल सकती हैं। हालांकि इस सीजन में रश्मि देसाई और देवोलीना एक बार नजर आ चुकी हैं। 

4 of 6
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी की मां ने वापसी की कंफर्म 
शमिता शेट्टी को बीते हफ्ते तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि बिग बॉस ने शमिता को इन निर्देशों के साथ बाहर भेजा था कि वो किसी से भी बातचीत नहीं करेंगी और बिग बॉस की क्रू द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन करेंगी। अब शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने शो में उनकी फिर से जल्द वापसी पर मुहर लगाई है। 
विज्ञापन

5 of 6
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस कर रहे हैं शमिता को याद 
शमिता शेट्टी के घर में मौजूद न होने से जहां एक तरफ राजीव और नेहा भसीन उदास हैं और बिग बॉस के घर में वो अपनी सबसे चहेती शमिता शेट्टी को याद कर रहे हैं, लेकिन शमिता के प्रशंसक भी उन्हें बिग बॉस के घर में काफी याद कर रहे हैं और जल्द ही वो उन्हें शो में देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने वी मिस यू शमिता शेट्टी का ट्रेंड भी चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि- देवोलीना बिग बॉस 15 में आ चुके हैं नजर 
रश्मि और देवोलीना बिग बॉस 15 को लगातार फॉलो कर रहे हैं। इस शो में उनके जहां कई दोस्त हैं तो वहीं अपनी शिकायतों से देवोलीना कुछ घरवालों से पहले ही दुश्मनी मोल ले चुकी हैं। जिन दो सदस्यों से देवोलीना का पंगा हुआ उसमें से एक नाम शमिता का है, तो ऐसे में देखना ये है कि अगर ये दोनों वाइल्ड कार्ड के रूप में आती हैं तो क्या धमाल मचाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें