सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। साथ ही सामने आ चुकी है प्रतिभागियों की लिस्ट। ये लिस्ट देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि इस बार का बिग बॉस विवादों से भरा हुआ रहेगा। जंगल थीम पर बेस्ड इस बार का शो हमेशा से हटकर होने वाला है। इस बार के कंटेस्टेंट भी कुछ हटकर ही हैं। शो के प्रतिभागियों में से एक टीवी के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा भी हैं। शो में उनकी एंट्री से पहले ही फैंस की निगाहें सिर्फ करण कुंद्रा (Karan Kundra) पर टिकी हुई हैं। चलिए आपको बताते हैं करण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...