फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: गैराज वाले के बेटे की हुई बिग बॉस के घर में ग्रैंड एंट्री, जानिए विशाल कोटियन के बारे में सबकुछ

Sat, 02 Oct 2021 11:34 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
सलमान खान के कंटेस्टेंट से मिलवाने का नया तरीका अपनाया है। बिग बॉस 15 के विशाल कोटियान ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री ली और साथ ही उन्होंने मंच पर ही अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले। विशाल के व्यक्तित्व को देखकर सलमान खान भी काफी इंप्रेस हुए। मंच पर सलमान खान ने उन्हें अपने संघर्ष की कहानी बयां की और सलमान खान ने उन्हें तुरंत ही गले से लगा लिया। विशाल कोटियान टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता है, उन्होंने अकबर का बल बीरबल, महाभारत, ‘देवो के देव महादेव’ और श्री आदि मानव’ जैसे टीवी शोज में काम किया है।

ब्लैक में टिकट बेच भरी फीस

विशाल कोटियान ने कहा कि सलमान खान उनके लिए बिलकुल द्रोणाचार्य हैं और उन्हीं की बदौलत वह जिंदगी में आगे बढ़े हैं। एक किस्से के बारे में बताते हुए विशाल ने कहा, ‘जब वह चौथी में थे तो उस वक्त सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ रिलीज हुई थी। उस दौरान सलमान खान की फिल्म की टिकट को ब्लैक में बेचकर विशाल ने अपनी फीस भरी थी। जब वो 9वीं क्लास में आए थे तो सलमान खान की फिल्म बंधन रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
बचपन में देखी गरीबी

विशाल ने आगे सलमान खान से बातचीत करते हुए बताया कि वह एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं और वह मुंबई की एक चॉल में रहते थे। उनके परिवार की स्थिति इतनी भी अच्छी नहीं थी कि वो अपने स्कूल की फीस भर पाते। लेकिन उन्होंने अपने सपनों के आगे अपनी गरीबी को कभी भी हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
लोगों ने दिए खूब ताने

विशाल ने सलमान को ये भी बताया कि जब वो छोटे थे तो वो हमेशा यही सोचते थे कि वो अपने सपने को पूरा करके रहेंगे। उन्होंने उन दिनों को भी याद किया जब लोग बड़े सपने देखने के लिए विशाल को ताने देते थे। विशाल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैं एक ऐसे इलाके से आता हूं जहां ये कहा जाता है कि ड्राइवर का बेटा ड्राइवर बनेगा। देखो आज आप सभी के सामने एक गैराज वाले का बेटा खड़ा हुआ है’।

4 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
बड़े सपने देखने पर कही ये बात

सलमान के साथ अपने दिल की बात साझा करते हुए विशाल ने कहा, ‘जब मैं छोटा था तो मैं हमेशा हीरो बनने का सपना देखता था ना फिल्में देखकर लोग कहते थे कि सपने वो देखों जो सच्चाई से मिलते हो। मैंने खुद की सच्चाई ही बादल दी और मैं एक अभिनेता बनकर लोगों के सामने खड़ा हूं। आज मेरा सपना पूरा हो गया’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
मिथुन दा संग किया काम

विशाल कोटियान ने 1998 में टीवी शो 'दिल विल प्यार व्यार' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'फैमिली नंबर 1', 'शश्श कोई है', 'दिल है फिर भी हिंदुस्तानी', 'ऐसा देश है मेरा', 'सीआईडी' और 'प्यार में ट्विस्ट' समेत कई टीवी शोज किए। विशाल कोटियान ने साल 2008 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें