बिग बॉस 15 का राकेश बापट भले ही हिस्सा ना हो, लेकिन शमिता शेट्टी हर वक्त बिग बॉस के घर में उन्हें बहुत याद कर रही हैं। बिग बॉस के घर में जबसे शमिता शेट्टी की एंट्री हुई है तबसे कई बार वो घर में राकेश बापट का नाम लेती दिखाई दीं। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी राकेश बापट के लिए मराठी सीखते हुए भी नजर आईं। इस दौरान शो के कंटेस्टेंट जय भानुशाली शमिता शेट्टी का हौसला बढ़ाते हुए और उन्हें सिखाते हुए नजर आए। जय ने शमिता को कुछ मराठी लाइने सिखाईं और साथ ही उन्हें एक शर्मीली लड़की की तरह उस पर एक्ट करने के लिए कहा।
घरवालों ने किया टीज
सभी कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी की मराठी परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए उन्हें टीज करते हुए दिखाई दिए। कंटेस्टेंट ने उन्हें ये तक कह दिया क्या पता उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद राकेश बापट शो में आ जाए, जिसका जवाब देते हुए शमिता शेट्टी ने कहा वो शो में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं जय शमिता शेट्टी को राकेश बापट के नाम से छेड़ते हुए भी दिखाई दिए, उन्होंने शमिता को ‘शमिता शेट्टी बापट’ कहकर पुकारा।