फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को 'आंटी' बुलाने पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा, यूजर्स बोले- तो सलमान को क्या बोलोगे?

Wed, 06 Oct 2021 08:58 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती से ज्यादा उनकी लड़ाई के किस्से मशहूर हो जाते है। शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन अब तक कई सारी लड़ाईयां सामने आ चुकी हैं तो वहीं कई विवाद जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में टीवी के हैंडसम हंक करण कुंद्रा के साथ प्रतीक सहजपाल, जय भानुशाली, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी जैसे कई सितारे मौजूद हैं।

शमिता शेट्टी को आंटी बुलाने पर ट्रोल हुए करण

अब हाल ही में करण कुंद्रा ने शमिता को आंटी बुला दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एज शेमिंग को लेकर करण बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल इन सबकी शुरूआत जय और प्रतीक की लड़ाई से हुई जिसके बाद करण ने शमिता को आंटी कह दिया। बता दें कि एक टास्क के दौरान जय और प्रतीक के बीच बहुत ही खराब तरीके से लड़ाई देखने को मिली। दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रतीक ने जय का कॉलर पकड़ लिया। वहीं जय ने उनके साथ लड़ाई करते हुए कहा कि, 'तू खत्म हो गया, गेम ओवर अब कोई नियम नहीं है'।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
इन्ही सबके बीच करण कुंद्रा को ऐसा महसूस हुआ कि शमिता शेट्टी ने उन्हें 'क्लासलेस' बुला दिया। इसके बाद एक बातचीत के दौरान करण ने निशांत भट्ट से शमिता को आंटी बताते बुए कहा कि वो क्यों किसी भी लड़ाई का मुद्दा बनाती हैं। अब करण की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'हंसी आती है कि लोग बात भी सही से नहीं जान पाते। निशांत ने क्लासलेस शब्द का इस्तेमाल किया था शमिता ने नहीं'। एक और यूजर ने लिखा, 'एक 37 साल का बड़ा सा आदमी शमिता शेट्टी को आंटी बुला रहे हा जो उम्र में उससे पांच सात साल बड़ी है। उन्होंने तो क्लासलेस शब्द का इस्तेमाल भी नहीं किया था और करण शांत हो सकते थे'।


4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
एक और यूजर ने लिखा, 'करण खुद 36 साल के हैं और 40 साल की शमिता को आंटी बुला रहे हैं तो फिर वो सलमान खान को क्या बोलते होंगे? एक और यूजर ने लिखा, 'जय ने प्रतीक की मां को गाली दी और करण ने शमिता को आंटी बुलाया लेकिन हर किसी को बस इस बात की चिंता है कि बिग बॉस के घर के कांच टूट गया'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और घर अभी से दो हिस्सों में बट गया है। लगातार घर में किसी न किसी बात को लेकर घमासान हो रहा है। प्रतीक सहजपाल की पहले दिन से सबसे लड़ाई हो रही है और अब करण कुंद्रा भी इसमें शामिल होते जा रहे है। आने वाले एपिसोड में ये बवाल और बढ़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें