बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक बड़े नियम तोड़ रहे थे, जिसकी वजह से बिग बॉस ने सभी को सजा देते हुए मुख्य घर से बाहर का रास्ता दिखाया था और घर का दरवाजा बंद कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ था कि, शो में सभी जंगलवासी बनकर रह गए थे। हालांकि, बिग बॉस की तरफ से सभी जंगलवासियों को मुख्य घर में जाने का एक खास मौका दिया गया, जिसके लिए सभी जंगलवासी एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आए थे। लेकिन इस ‘टिकट टू मुख्य घर’ के टास्क में कंटेस्टेंट्स ने शो की विनिंग अमाउंट दांव पर लगाई थी।
बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ। जिसका संचालन निशांत भट्ट ने किया। इस टास्क में टोटल तीन राउंड हुए, जिसमें निशांत बिल्कुल फेयर रहे थे। इसी की वजह से बिग बॉस ने निशांत को मुख्य घर में जाने का एक मौका दिया। लेकिन बिग बॉग ने इसका फैसला घर के कंटेस्टेंट्स को करने का आदेश दिया।