फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जय भानुशाली ने प्रतीक सहजपाल को पूरा नहीं करने दिया टास्क, आपस में फिर भिड़े

Sat, 23 Oct 2021 12:16 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत से ही घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्यार से लेकर झगड़ा और प्लानिंग-प्लॉटिंग इन दो हफ्तों में खूब देखने को मिली। लेकिन इसी के साथ घर में शुरुआत से जिनकी दुश्मनी ने घर में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो है जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल की। प्रतीक सहजपाल के इस घर में एंट्री लेने के बाद अक्सर किसी न किसी बात पर जय और प्रतीक आपस में झगड़ते हुए नजर आए। हालांकि तीसरे हफ्ते में लोगों को लगा ये झगड़ा शांत हो गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टास्क में फिर से आपस में भिड़े जय-प्रतीक  

लेकिन एक बार फिर से जय और प्रतीक के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला, जहां ये दोनों आपस में छीना-झपटी करते हुए नजर आए। दरअसल बिग बॉस ने इस बार जो टास्क दिया था वो था मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए, जहां कंटेस्टेंट्स को अगर बिग बॉस के आलीशान घर में जाना है तो उसके लिए उनकी विनिंग प्राइज मनी से पैसे कम हो जाएंगे। इस टास्क को जीतने के लिए प्रतीक ने जहां जी जान लगा दी तो वहीं जय ने ये सुनिश्चित किया कि प्रतीक किसी भी हालत में टास्क न जीत पाए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
जोड़ियों में करना था टास्क परफॉर्म

नोट बनाने के इस टास्क को सभी कंटेस्टेंट को जोड़ियों में परफॉर्म करना था। बिग बॉस ने इस बार प्रतीक और जय भानुशाली की जोड़ी बनाई थी। एक तरफ जहां प्रतीक अपने विनिंग अमाउंट में से पैसे कटवाकर टास्क जीतकर घर के अंदर जाना चाहते थे तो वहीं दूसरी तरफ जय अपने विनिंग अमाउंट में से एक भी पैसा कट करवाने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
जय-प्रतीक में हुई धक्का-मुक्की

अगर प्रतीक ये टास्क जीत जाते तो उनके साथ मजबूरन जय को भी मुख्य घर के अंदर जाना पड़ता और इसकी कीमत होती उनके विनिंग अमाउंट में से कुछ लाख। लेकिन जय इस बात से बिलकुल राजी नहीं थे जिसकी वजह से उन्होंने प्रतीक को नोट छापने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की और कही न कही वो सफल भी हुए। दोनों के बीच इस दौरान खूब धक्का-मुक्की हुई।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
प्रतीक ने कहा- तुम्हें शो की कद्र नहीं है।

टास्क के खत्म होने के बाद जय पर प्रतीक काफी गुस्सा हुए। प्रतीक ने जय को कहा कि तुम्हें शो की बिलकुल भी इज्जत नहीं है, तुम यहां पर क्या करने आए हो। साथ ही प्रतीक ने जय को गधा भी बोला। जिसके बाद जय ने उन्हें पास में आकर कहा कि आप अब बोल और हाथ लगा के दिखा, प्रतीक ने जय की इस बात का जवाब देते हुए कहा मुझे शो की इज्जत है और मैं नहीं हाथ उठा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक का गेम आ रहा है सबको पसंद

घर में प्रतीक सहजपाल शुरू से ही काफी अच्छा गेम खेल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में उन्होंने थोड़ा घर में तोड़-फोड़ जरूर मचाया, लेकिन वीकेंड के वार में जब सलमान खान ने उन्हें समझाया उसके बाद से प्रतीक के व्यवहार में काफी बदलाव आया। प्रतीक का गेम न सिर्फ दर्शक बल्कि बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कई सितारों को भी बहुत पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें