रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : instagram/rubinadilaik16
बिग बॉस के घर में भी रुबीना और अभिनव का प्यार बरकरार रहा। हालांकि रुबीना ने खुलासा किया था कि अभिनव के साथ उनकी दूरियां बढ़ती जा रहीं थीं और दोनों तलाक लेने के मन बना रहे थे, लेकिन शो में दोनों के साथ होने के कारण ये फैसला बदल दिया गया। रुबीना का कहना था कि इस घर ने उन्हें बहुत कुछ दिया। बता दें कि अभिनव शुक्ला को कई राउंड पहले ही घर से बेघर कर दिया गया था वहीं रुबीना, अली गोनी, राहुल वैद्य, राखी सावंत और निक्की तंबोली जैसे कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हुए बिग बॉस की विजेता बनी।