फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का 'दीदार दे' गाने पर लाजवाब डांस, वीडियो देख हो जाएंगे खुश

Mon, 22 Feb 2021 07:01 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। फैंस को उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब एक बार फिर मोनालिसा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, मोनालिसा इस बार दीदार दे दीदार दे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही तेजी से वायरल हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो में मोनालिसा के अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। फैंस उनके डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। अभी तक उनके वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि 38 वर्षीय मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा की अदाएं और रहन-सहन किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है।

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa
मोनालिसा अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब मोनालिसा के किसी वीडियो को फैंस का इतना प्यार मिल रहा हो। इससे पहले भी मोनालिसा के कई डांस वीडियो ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बेहद दिलकश और बोल्ड अभिनेत्री हैं और फैंस को उनका हर एक अंदाज पसंद आता है। अभिनेत्री के हाल ही में 4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों टीवी शो 'नमक इश्क का' में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। उनके साथ ही इस सीरियल में श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें