फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फिनाले से पहले खुली शहनाज की किस्मत, बाहर निकलते ही सिद्धार्थ के साथ करेंगी ये शो!

Wed, 05 Feb 2020 11:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) की दोस्ती, मजाक और मस्ती सभी को पसंद है। फिर चाहे घर में मौजूद सदस्य हों या फिर उनके प्रशंसक। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि 'बिग बॉस' से बाहर जाते ही शहनाज एक और रियलिटी शो कर सकती हैं। इस खबर से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो शहनाज के अलावा इस शो का हिस्सा सिद्धार्थ शुक्ला भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo
इस बात का खुलासा टेली चक्कर वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कलर्स चैनल 'शहनाज की शादी' शो के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को होस्ट के तौर पर साइन करने की सोच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा होने की पूरी उम्मीद है। मेकर्स का मानना है सिद्धार्थ और शहनाज के एक साथ आने से शो का स्तर और बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media
'बिग बॉस' में इन दोनों को साथ में बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में शो के बाद सिद्धार्थ और शहनाज का एक साथ फिर किसी शो में दिखना मनोरंजन से भरपूर हो सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अक्सर शहनाज बातों बातों में कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। यहां तक कि मजाक-मजाक में वह उन्हें अपना पति भी कहती हैं। 

4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बीते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने दर्शकों से बात करते हुए खुद कहा था कि आप ही बताइए कि आप किसकी शादी होते हुए देखना चाहते हैं। सलमान का यह बयान इस ओर इशारा जरूर कर रहा है मेकर्स इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन सिंह राजपूत की तरह शहनाज भी अपना दूल्हा खोजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
'बिग बॉस' में आने के बाद शहनाज की फैन फॉलोइंग की संख्या में रातों रात इजाफा हुआ है। उन्होंने अपनी चुलबुली अदा से सभी का दिल जीता है। बिग बॉस खत्म होने के बाद अगर ऐसा होता है तो इस शो से शहनाज टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। बिग बॉस के घर में वो कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि अगर मुंबई में उन्हें काम मिला तो मोहाली से मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। अब ऐसा लग रहा है कि शहनाज की ये बात सच होने जा रही है।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम के बाद ये कंटेस्टेंट पहुंचा फिनाले में, इस मजबूत दावेदार को पछाड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें