डॉ. कृति भारती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डॉ. कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अंतरराष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल मॉडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में भी वह शामिल हो चुकी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नॉट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से कृति को नवाजा जा चुका है।