फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: मासूम 'आनंदी' बन अविका गौर ने जीता था दर्शकों का दिल, अब तस्वीरों में दिखती हैं बोल्ड अदाएं

Wed, 30 Jun 2021 09:29 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर आनंदी बनकर अपनी मासूमियत से लोगों का दिल चुरा लेने वाली अविका गौर आज बेहद मशहूर हैं।  30 जून 1997 को जन्मीं अविका इस साल अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। अविका गौर ने 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में बहुत मशहूर बना दिया था। बाल विवाह पर आधारित इस शो में उन्होंने एक शादीशुदा बच्ची का किरदार निभाया था।

छोटी आनंदी बन घर घर में मशहूर हुईं थीं अविका

सीरियल में उनके जबरदस्त अभिनय को देखकर फैंस को उनसे हमदर्दी होने लगी थी। यहां तक कि अविका को लोग आनंदी नाम से बुलाने लगे थे। इसके अलावा वो शो ससुराल सिमर का में नजर आईं थीं। शो में उनके किरदार को दीपिका कक्कड़ से ज्यादा तारीफ मिली थी। इस साल अविका ने जन्मदिन पर फेंड रेज करना का फैसला किया है। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वो उनके लिए तोहफे ना भेजें बल्कि फंड में दान कर दें। फैंस अविका के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।



 
विज्ञापन

2 of 5
अविका गौर, मनीष रायसिंघन - फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर ने 'ससुराल सिमर का' में भी एक पत्नी का किरदार निभाया था। इस शो में अविका मनीष रायसिंघन के अपोजिट नजर आईं थीं। पर्दे पर फैंस को इनकी केमेस्ट्री इतनी पसंद आई थी कि लोग सोचने लगे थे कि इनका सच में अफेयर चल रहा है। हालांकि इस मामले पर अविका और मनीष कई बार सफाई दे चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मनीष और अविका को लेकर ये बातें तक लिखी गई थीं कि उनका एक सीक्रेट बच्चा है और उन्होंने ये बात सबसे छिपाकर रखी है। इस पर अविका ने कहा था कि, 'ये नामुमकिन है। बिल्कुल नहीं। हमने बच्चा छिपा कर रखा है जैसे आर्टिकल लिखे गए जो कि बहुत गलत है। हम आज भी बहुत करीब हैं। मेरे जीवन में हमेशा उनके लिए जगह रहेगी। 13 साल की उम्र में अब तक के सफर में वो मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वो मुझसे 18 साल बड़े हैं। वो मेरे पिता से थोड़े ही छोटे हैं ऐसे में ये सारी बातें बकवास हैं'।



 

4 of 5
अविका गौर - फोटो : Instagram: @avikagor
बता दें कि अविका बचपन में काफी गोलमोल थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने लुक्स में काफी बदलाव लाया। अविका ने अपना काफी वजन कम किया और अब वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल होती हैं। वहीं फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
अविका इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। मिलिंद टीवी रियलिटी शो रोडीज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें