फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की 'पत्नी' के पिता पर जानलेवा हमला, बीमार मां ने पहुंचाया अस्पताल

Wed, 18 Oct 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
sumona chakravarti
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उनकी बीवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती के पिता पर एक ऑटो ड्राइवर ने वार कर लहूलूहान कर दिया। घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक मामूली बहस के बाद सिरफिरे ऑटो ड्राइवर ने सुमोना के पिता के सिर पर पत्थर दे मारा। इस हमले के बाद उनके सिर से काफी खून बहने लगा और फिर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
विज्ञापन

3 of 4
मुंबई मिरर से बात करते हुए सुमोना ने कहा कि, 'मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए कोई भी ऑटो रिक्शा ड्राइवर तैयार नहीं था। फिर आए एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे ज्यादा पैसे की मांग की। इस बात पर मेरे पिता से उसकी बहस भी हुई, जिसके बाद ऑटो वाले उनके सिर पर पत्थर मारकर भाग गया। इसके बाद मेरी मां एक गाड़ी वाले की मदद से उन्हें हॉस्पिटल ले गईं'।
विज्ञापन

4 of 4
kapil sharma
डॉक्टर्स से मिली जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस सुमोना के पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंची और बयान दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान 25 वर्षीय अमित गुप्ता के रूप में की और 6 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार करने के बाद बाद में जमानत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें