बिग बॉस 13 एक ऐसा सीजन था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीजन में एक-दूसरे से अंजान सदस्यों के बीच एक गहरा रिश्ता बन गया। एक तरफ जहां शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला मिलकर सिड्नाज हो गए तो वहीं एक और खूबसूरत रिश्ता इस घर में बना और ये रिश्ता है आसिमांशी का यानि की आप सबके चहेते आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हर किसी को यही लगा था कि उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों आज भी साथ हैं।
आसिम रियाज ने साझा की तस्वीर
आसिम रियाज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में आसिम समुद्र के बीचों-बीच हैं। जहां उनका चेहरा तो कैमरे की तरफ है लेकिन उनके साथ जो लड़की हैं उनका चेहरा पहचानना मुश्किल है। हालांकि ये मिस्ट्री महिला कौन है ये तस्वीर से तो नहीं पता लग रहा। लेकिन उनके प्रशंसक यही अंदाजा लगा रहे हैं कि वो हिमांशी हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद इन दोनों के प्रशंसक भी काफी कन्फ्यूज हैं। ये दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।