बॉलीवुड के गलियारों से पैचअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। कभी यहां कोई रिश्ता बनता है तो कभी बिगड़ता है। हालांकि इसके बारे में कभी भी कोई सामने आकर बात नहीं करता। खबरें तो उड़ते-उड़ते पहुंच ही जाती हैं। अब एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से खबर आ रही है एक जोड़ी के ब्रेकअप की। ये वही जोड़ी है जो टेलीविजन पर लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाती है।