फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Mumbai: इस मशहूर अभिनेत्री की सोसाइटी में मिला कोरोना का मरीज, पूरी इमारत सील

Sun, 05 Apr 2020 12:50 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande - फोटो : file
अभिनेत्री अहाना कुमरा और अभिनेता सुशांत सिंह की सोसाइटी को सील होने के बाद अब अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सोसाइटी को भी सील कर दिया गया है। मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल के पीछे एक अपार्टमेंट में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Ankita Lokhande - फोटो : social media
पीड़ित की जांच होने पर पूरी सोसाइटी को सील कर दिया गया और लोगों का बाहर आना जाना बंद हो गया। इस सोसाइटी में पांच विंग्स है जिसमें कुछ लोकप्रिय कलाकार जैसे अंकिता लोखंडे, आशिता धवन शैलेश गुलबाणी, नताशा शर्मा, आदित्य रेडिज और मस्कट वर्मा रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
खबरों के अनुसार वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, 'एक आदमी डी विंग में रहता है, जो पिछले महीने की शुरुआत में ही स्पेन से लौटा था। एयरपोर्ट पर जब उसका टेस्ट किया गया तो वह कोरोना नेगेटिव आया, लेकिन उसको 15 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। हालांकि 12वें दिन ही उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने लग गए थे। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, उसके साथ उसकी पत्नी भी थी।'

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चश्मदीद के अनुसार, 'उस व्यक्ति की पत्नी का टेस्ट कोरोना नेगेटिव आया। हर उस व्यक्ति का टेस्ट करवाया जो संभवतः इन दिनों में उस व्यक्ति के संपर्क में आया हो। सौभाग्य से सभी लोग कोरोना से बचे रहे। यह बात 26 मार्च की है। उसके बाद पूरी सोसाइटी को सील कर दिया गया था। पुलिस अभी भी बिल्डिंग के बाहर गेट पर पहरा देती है और किसी को भी सोसाइटी के अंदर और बाहर जाने की मनाही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहाना कुमरा और सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ठीक इसी तरह की घटना अहाना कुमरा और सुशांत सिंह की बिल्डिंग में भी हुई थी, जब एक की संदिग्ध पाए जाने पर जांच की गई और वह कोरोना से पीड़ित निकला। उस वक्त अहाना अपनी बहन के यहां गई हुई थीं लेकिन उस बिल्डिंग में उनके माता पिता रहे हैं, जिनके लिए वे बहुत चिंतित हैं।

मिलिंद सोमन की मां भी नहीं हैं फिटनेस में उनसे पीछे, 81 साल की उम्र में 28 साल की बहू संग किया वर्कआउट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें