कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अपनी शुरुआत से ही बेहद सुर्खियों में है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में टीवी स्टार्स के अलावा, यूट्यूबर्स, वकील और पत्रकार भी हैं। इस सीजन से रोमांस, तकरार, दोस्ती और दुश्मनी का भरपूर डोज मिल रहा है। वहीं, इस हफ्ते का एलिमिनेशन चौंकाने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे, सनी आर्या और सना रईस खान के साथ जिग्ना वोरा नॉमिनेटेड थीं। हालांकि, निजी जिंदगी में धाकड़ जिग्ना वोरा घर में बेहद सुस्त रहीं, जिसके कारण शो में उनका सफर खत्म हो गया।