फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन अली असगर ने उड़ेला दर्द, बोले- 'महिला का किरदार करके थक चुका हूं'

Sat, 02 Feb 2019 09:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ali asgar

फिल्म अभिनेता से कॉमेडी एक्टर बने अली असगर कपिल शर्मा के शो में दादी और नानी बन रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके अलावा वह कई मौकों पर भी महिलाओं की भूमिका करते दिखे। लंबे समय से महिला के किरदार करते आ रहे अली ने कह दिया कि वह अब इस किरदार से ऊब गए हैं। उनका कहना है कि वह इस रोल से बाहर आना चाहता हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
kapil ali asgar
अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह महिला के किरदार करके थक चुके हैं और अब उनके पास इसके अलावा कोई रोल ही नहीं आता है। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि महिला का किरदार एक मजेदार रोल है लेकिन अब इसमें कुछ नयापन देखने को नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
kapil ali asgar
अली ने बताया 'जब भी किसी प्रोडक्शन हाउस और चैनल को किसी महिला किरदार की जरूरत होती है तो वह सबसे पहले मेरे पास ही आते हैं और मुझे यह रोल करने के लिए मजबूर करते हैं, ऐसे में मेरा उन लोगों से एक ही सवाल होता था कि इस रोल के लिए मुझे ही क्यों चुना जा रहा है, तो इस मुझे जवाब मिलता कि लोग मेरे इस किरदार को बेहद पसंद करते हैं और मैं ही इसे अच्छे से निभा सकते हूं।'

4 of 5
ali asgar
अली ने महिला के किरदार से दुखी होकर बताया कि जब उन्हे टीवी शो 'जीनी और जूजू'  भी नहीं ऑफर हुआ था तब से ही वह इस तरह के सात ऑफर ठुकरा चुके थे। बता दें कि इस दौरान अली ने घर पर समय बिताया लेकिन इस बीच वह अवॉर्ड शो और कॉमेडी सर्कस भी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Asgar
आखिर में बता दें कि टेलीविजन से पहले अली फिल्म 'जान तेरे नाम', 'खलनायक', 'चमत्कार', 'जोरू का गुलाम', 'जोश', 'पार्टनर', 'तीस मार खां' और 'जुड़वा 2' जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनावा चुके हैं। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'शिकारी' से बड़े परदे पर दस्तक दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें