देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बंगाली शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के लिबास में काफी सुंदर लग रहे हैं। गुरमीत के लुक की बात करें तो, वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने सफेद कलर की धोती और क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं, देबिना भी अपने लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। देबिना ने लाल कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने सोने की ज्वैलरी पहनी है। देबिना के लुक की खास बात ये है कि, उन्होंने अपना मेकअप भी पूरी तरह बंगाली स्टाइल में किया है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत बंगाली दुल्हन लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ देबिना और गुरमीत ने कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार।'