फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: एक असलम खान और कई किरदार, कभी ऋषि, कभी असुर तो कभी दिखे दशरथ के मंत्री बनकर

Fri, 10 Apr 2020 08:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
असलम खान - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन की तरफ से लोगों की मांग पर रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। रामायण का क्रेज भी लोगों के बीच खूब देखा जा रहा है। रामायण के प्रसारण ने एक बार फिर से 90 के दशक की यादों को तरोंताजा कर दिया है। उस समय में रामायण को भक्तिभाव से देखा जाता था पर अब जब रामायण ने एक बार फिर से दस्तक दी है तो लोग अब इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं। हर किरदार पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में लोगों की नजर पड़ी रामायण के ऐसे एक्टर पर जो एक ही सीरियल में कई किरदार निभा चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
असलम खान - फोटो : Social Media
इस अभिनेता का नाम है असलम खान। असलम ऐसे अभिनेता है जिन्होंने रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में एक नहीं बल्कि कई सारे किरदार निभाए हैं। असलम कभी रामायण में ऋषि मुनि के किरदार में नजर आते हैं, कभी गुप्तचर, कभी राक्षस तो कभी वानर सेना में। ये तो केवल कुछ गिने-चुने किरदार हैं। इनके अलावा भी सिपाही से लेकर गांव वाले तक का हर किरदार असलम रामायण में निभा चुके हैं। इस बार प्रसारित हो रही रामायण में लोगों की नजर असलम पर पड़ी और लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
असलम खान - फोटो : Social Media
दरअसल रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद असलम के बेटे जैगम ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। असलम के बेटे ने शो से जुड़ी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मुझे काफी गर्व है कि दूरदर्शन पर रामायण का फिर से टेलीकास्ट हो रहा है। मेरे पिता सर असलम खान ने इस शो में कई बड़े सपोर्टिंग रोल्स निभाए। रामायण की टीम को बेहद शुक्रिया।' जैगम के इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स ने असलम को खोजना शुरू कर दिया और पाया कि उन्होंने रामायण में कई सारे किरदार निभाए हैं।
 

4 of 5
असलम खान - फोटो : Social Media
असलम खान ने यूं तो रामायण में कई सारे किरदार निभाए थे। रामायण के दोबारा प्रसारण पर लोगों ना सिर्फ उन्हें नोटिस किया बल्कि उनके अभिनय की काफी सराहना भी की। देखा जाए तो कहीं ना कहीं रामायण का दोबारा प्रसारण असलम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। असलम खुद भी इससे बेहद खुश हैं। हालांकि असलम ने साल 2002 में टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असलम खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि असलम केवल रामायण ही नहीं बल्कि 'विक्रम बेताल', 'कृष्णा', 'अलिफ लैला' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। वो आखिरी बार 'ये हवाएं' सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में वो विलेन बने थे। उनके किरदार को सीरियल में काफी पसंद किया गया था। रामानंद सागर भी असलम खान की एक्टिंग के कायल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें