फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2024: फिल्मी दुनिया में आने से पहले इन सितारों ने किया ज्ञान का दान, बतौर शिक्षक कर चुके हैं काम

Thu, 05 Sep 2024 07:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति होती है और उनकी जयंति को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर शिक्षक सेवाएं दीं। चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल है, जिसका नाम एक्टर प्रिपेयर्स है। अनुपम खेर ने यह स्कूल 2005 में खोला था, जिसमें वह पढ़ाते भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन तक शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नंदिता दास - फोटो : इंस्टाग्राम @nanditadasofficial
नंदिता दास
नंदिता दास इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इसके अलावा वह टीचर भी हैं। नंदिता दास का एक स्कूल है, जिसका नाम ऋषि वैली स्कूल है। यहां वह पढ़ाती भी हैं। नंदिता दास थिएटर के दिनों में काम के साथ-साथ यहां पढ़ाती भी थीं।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बतौर शिक्षक भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अक्षय ने विदेश में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली और मुंबई लौटने पर उन्होंने मार्शल आर्ट्स का स्कूल खोला था, यहां वह स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट्स सिखाने लगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं।
G.O.A.T: मद्रास हाई कोर्ट ने 'जीओएटी' के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, विजय की ही फिल्म से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

5 of 6
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी जगह बनाई है। दंगल, पगलैट, बधाई हो, लूडो समेत सान्या कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले एक डांस टीचर थीं, वह स्टूडेंट्स को बैली डांस सिखाती थीं।
उर्फी के साथ सरेआम हुई बदतमीजी, 15 साल के लड़के ने की यह अश्लील हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रूचूड़ सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
चंद्रूचूड़ सिंह
एक समय पर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की काफी डिमांड हुआ करती थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले चंद्रचूड़ सिंह दून स्कूल में म्यूजिक पढ़ाया करते थे। फिर जब उन्हें एक्टिंग का मौका मिला तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें