फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: दीपिका से लेकर युविका तक, किसी ने पति की गोद में तो किसी ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखाया बेबी बंप

Wed, 04 Sep 2024 11:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्रियां फिल्मों ही नहीं अपने हर फोटोशूट से फैंस के बीच तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में, दीपिका की मैटरनिटी शूट ने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। दीपिका ही नहीं सोनम कपूर और बिपाशा बसु तक ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने मैटरनिटी फोटोशूट से फैशन जगत में तहलका मचा दिया था। चलिए आपको दिखाते हैं इन अभिनेत्रियों के ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट्स।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में, अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर फैंस की खूब तारीफें बटोरी थीं। दीपिका पादुकोण के ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट को काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री ने इन फोटोशूट को साझा कर उन ट्रोल्स को जवाब दिया है, जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। यही नहीं, अभिनेत्री के पति रणवीर सिंह ने इसे अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी लगा दी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary
युविका चौधरी
टीवी एक्ट्रेस और प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका के बाद युविका ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट से लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी है। बता दें कि युविका और प्रिंस छह साल के बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। हालांकि, काफी सालों से युविका की प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाया जा रहा था, लेकिन अभिनेत्री ने इस साल जून में इसका एलान किया था।

 

4 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu
 बिपाशा बसु
दीपिका और युविका से पहले बिपाशा बसु भी अपने बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बिपाशा ने ऑफ शोल्डर ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में तस्वीरें साझा कर एक नया ट्रेंड स्थापित कर दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
जेह की प्रेग्नेंसी के वक्त भी करीना कपूर के मैटरनिटी फोटोशूट ने भी इंटरनेट पर आग लगा दी थी। अभिनेत्री ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @richachadha
ऋचा चड्ढा
हाल ही में बेटी के जन्म से पहले मां बनी ऋचा चड्ढा ने शर्ट को अनबटन कर पति अली फजल की गोद में लेटर मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, फैंस को अभिनेत्री का यह फोटोशूट काफी पसंद भी आया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें