फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: 'लोगों के कमेंट्स ने असहज कर दिया था', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं तमन्ना भाटिया

Thu, 12 Oct 2023 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। जब से एक्ट्रेस ने विजय वर्मा संग अपना रिश्ता लोगों के सामने स्वीकार किया है, तभी से दोनों कलाकार एक-दूसरे को लेकर मीडिया के सामने काफी मुखर रहे हैं। अब तमन्ना ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना भाटिया उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, अभिनेत्री को अक्सर सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मकता का सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने इसके बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने इससे कैसे निपटना सीखा।

Doree: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, एक इंटरव्यू में तमन्ना से पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर नफरत और ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं। इसपर अभिनेत्री ने कहा कि उनके पेशे में यह महत्वपूर्ण है कि वह जो करती हैं उसे लोग पसंद करें। उन्होंने कहा, 'जब मेरे साथ ऐसा हुआ, तो पहले पल के लिए इसने मुझे हैरत में डाल दिया और मैं इससे बहुत असहज थी क्योंकि इससे मुझे सच में ऐसा महसूस हुआ कि क्या हो रहा है? क्या मैंने जो किया है वह गलत है ?'

Doree: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छोटे पर्दे की बड़ी जिम्मेदारी, ‘उड़ान’ भरने को तैयार हो रही ‘डोरी’

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना ने आगे कहा, 'मैंने आगे महसूस किया कि मुझे सिर्फ वह बनने पर ध्यान केंद्रित करना है,जो मैं बनना चाहता हूं। मुझे इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए कि इतने सारे लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं क्योंकि उन्होंने कभी मेरी जर्नी नहीं देखी है और उन्होंने मेरा जीवन नहीं जीया है।उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मैं कौन हूं। वे केवल अपने स्तर से बात कर रहे हैं।'

Ratna Pathak: रत्ना ने की वहीदा रहमान की वकालत, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पर तंज कस इंडस्ट्री को दिखाया आईना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया को आखिरी बार वेब सीरीज 'आखिरी सच' में काम करते हुए देखा गया था। रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और निर्विकार फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस सीरीज में अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें