फिल्मों और ओटीटी के इस दौर में छोटे पर्दे का भी अपना अलग अस्तित्व है। आज भी कुछ दर्शकों का वर्ग ऐसा है, जो रोजाना टीवी पर शो देखना पसंद करता है। ऐसे में मेकर्स भी दर्शकों को अच्छे कंटेंट देने में जुट जाते हैं। सास बहू की घिसी पीटी कहानी की इतर अब टीवी की दुनिया भी सामाजिक मुद्दों को स्क्रीन पर बड़ी खूबसूरती से साझा कर रही है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समाज की रूढ़िवादी परंपराओं पर चोट करती नजर आती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं।