फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taha Shah: 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बने ताहा, बोले- उत्पीड़न और नशीली दवाओं का दुरुपयोग गंभीर मुद्दे हैं

Tue, 23 Jul 2024 10:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ताहा शाह 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। भारत का सबसे बड़ा युवा आंदोलन जिसका उद्देश्य साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दों को संबोधित करना है।
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ताहा शाह को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार से खूब लोकप्रियता मिली है। इस सीरीज के बाद अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। अब ताहा शाह 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। भारत का सबसे बड़ा युवा आंदोलन जिसका उद्देश्य साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दों को संबोधित करना है। इस पहल को हाल ही में मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी कि एनसीबी के सहयोग से लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
ताहा शाह ने इस पहल को अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए कहा कि साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं का दुरुपयोग बेहद ही गंभीर मुद्दे हैं। इनका युवा जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'व्हाट नाउ के माध्यम से हमारा लक्ष्य अपने युवाओं को इन चुनौतियों का सामना करने और अधिक मजबूत होकर उभरने के लिए शिक्षित, सशक्त और समर्थन प्रदान करना है।'

Nayanthara: पहली बार एक साथ दिखेंगे नयनतारा और कविन, निर्देशक विष्णु एडवन के फिल्म की शूटिंग शुरू
विज्ञापन

3 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
आज के समय में साइबर बुलिंग कितना बड़ा मुद्दा बन गया है, अभिनेता ने इस पर जोर देते हुए कहा, 'क्योंकि यह सोशल मीडिया की दुनिया है। इसलिए हम साइबर अपराध को रोकने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण कई युवा अपनी जान ले सकते हैं। न केवल हम, बल्कि महाराष्ट्र के नारकोटिक्स सेल और साइबर सेल के प्रतिनिधि युवाओं का समर्थन करने के लिए हमारे साथ यहां मौजूद हैं।'

4 of 5
ताहा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, 'हम महाराष्ट्र से शुरुआत कर रहे हैं। मगर बहुत जल्द युवाओं द्वारा युवाओं के लिए यह पहल पूरे देश में फैल जाएगी और एक अखिल भारतीय आंदोलन बन जाएगी।' ताहा शाह ने साइबर बुलिंग से संबंधित समस्याओं का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति से 'व्हाट नाउ' तक पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहा शाह बदुशा - फोटो : सोशल मीडिया
ताहा शाह ने कहा, 'मैं तो युवाओं को यही कहूंगा कि समस्याएं छुपाकर बैठने से कुछ नहीं होता है। कृपया आगे आएं। हम मिलकर आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में देखा गया था। इसमें ताजदार का किरदार निभाकर ताहा को खूब प्रसिद्ध हासिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें