फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya 44: सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन पर निर्देशक सुब्बाराज का तोहफा, लॉन्च किया फिल्म 'सूर्या 44' का प्रोमो

Tue, 23 Jul 2024 09:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार सूर्या के 49 जन्मदिन पर निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म 'सूर्या 44' का प्रोमो लान्च किया है। फैंस सूर्या की इस फिल्म की पहली झलक पाकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का प्रोमो देखने के बाद प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या 44 - फोटो : एक्स @ karthiksubbaraj
साउथ सुपरस्टार सूर्या के 49 जन्मदिन पर निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने उन्हें तोहफे के रूप में नई फिल्म का प्रोमो लान्च किया है। सूर्या की आगामी फिल्म का नाम है 'सूर्या 44'। फैंस सूर्या की इस फिल्म की पहली झलक पाकर बेहद उत्साहित हैं। इस प्रोमो में सूर्या का अब तक का सबसे खतरनाक लुक देखने को मिला। प्रशंसक को 'सूर्या 44' का प्रोमो बेहद पसंद आया अब वह इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्या - फोटो : एक्स @ karthiksubbaraj
सूर्या अपने प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। उनकी हर एक फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज सूर्या अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके प्रशंसक लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इस बीच निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने आगामी फिल्म 'सूर्या 44' का प्रोमो खास सूर्या के जन्मदिन के दिन लॉन्च करके प्रशंसकों की खुशी को दोगुना कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्या - फोटो : एक्स @ karthiksubbaraj
'सूर्या 44' के प्रोमो की शुरुआत होती है, समुद्र में कहीं दूर जाकर रॉयल स्टेट नाम की एक पुरानी हवेली जैसी दिखाई देती है, जिसके चारों तरफ घना जंगल दिखाई दे रहा है। साथ ही इस हवेली के दरवाजे के दोनों तरफ कुछ आदमी खड़े नजर आ रहे हैं। फिर अचानक म्यूजिक शुरू होता है और सामने लिखकर आता है 'एक प्यार.. एक खुशी...एक जंग' आगे इस प्रोमो पर लिखकर आता है 'इंतजार है बस एक का...' फिर होती है फिल्म के हीरो सूर्या की धांसूं एंट्री। सूर्या इस हवेली से सिगरेट का कश लगाते हुए बाहर निकलते हैं। उनके चेहरे और गले पर खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उनका यह स्टाइल ही बता रहा है कि यह फिल्म कितनी अनोखी होने वाली है। फिर सूर्या की एंट्री के साथ शुरू होता है मजेदार संगीत। इस दौरान सूर्या अपने साथी के सामने हाथ बढ़ाते हैं और वह उनके हाथ में एक बंदूक थमा देता है। फिर सूर्या बंदूक को लोड करते हैं और किसी के सामने बंदूक तान देते हैं। कुछ ही घंटों में सूर्या की इस फिल्म के प्रोमो को 16.5 मीलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

4 of 5
सूर्या - फोटो : एक्स @ karthiksubbaraj
आज सूर्या के जन्मदिन पर प्रशंसक लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे सर', एक और फैन ने लिखा, 'फिल्म का प्रोमो धांसू है', एक और फैन ने लिखा, 'प्रोमो देखने के बाद फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं हो पा रहा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्या - फोटो : एक्स @ karthiksubbaraj
फिल्म का प्रयोगात्मक रूप से नाम अभी 'सूर्या 44' रखा गया है। यह एक गैंगस्टर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग एंडमान-निकोबार में हुई है। कार्तिक सुब्बाराज ने एक्स अकाउंट पर फिल्म का प्रोमो साझा किया और लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे सर... आपको पूरी सूर्या 44 की टीम की ओर से हैप्पी बर्थ डे, हैप्पी बर्थ डे द वन सूर्या'। इस फिल्म में सूर्या के अलावा पूजा हेगड़े, जय राम, जोजू जॉर्ज और करुणाकरण अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने कंपोज किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें