फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surbhi Chandna: आयरा और रकुल के बाद सुरभि चंदना की बारी, मार्च में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Tue, 02 Jan 2024 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सुरभि चंदना और करण शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की शादी की खबर के बाद अब टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना की भी शादी की खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुरभि चंदना और  करण शर्मा मार्च के अंतिम सप्ताह में अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सुरभि चंदना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन  बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 13 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने जा रही हैं। सुरभि चंदना और करण शर्मा की पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई, तभी से दोनों रिलेशन में हैं। सालों तक अपने रिलेशन के बारे में चुप्पी साधे रहने के बाद  सुरभि चंदना ने 9 सितंबर  2022 को करण शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। तभी से उनकी शादी को लेकर  तरह तरह से कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सुरभि चंदना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिली जानकारी मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा  के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मार्च में दोनों किस डेट को शादी करेंगे, अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अपने परिवार से सलाह लेने के बाद दोनों अपनी शादी की डेट का ऐलान  कर सकते हैं।  सुरभि चंदना ने अपने करियर की शुरुआत सब टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से साल 2009 में की।  
विज्ञापन

4 of 4
सुरभि चंदना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में  सुरभि चंदना ने स्वीटी की छोटी सी भूमिका निभाई थी जो जेठालाल की एक फोटो को एडिट करके उन पर अफेयर का आरोप कर उनसे पैसे ऐंठने काम करती है। इस शो के बाद सुरभि कई शो में छोटी छोटी भूमिकाओं में नजर आई। पहली बार उन्हें बड़ा मौका स्टार प्लस के शो 'इश्कबाज' में मिला। इस शो  में अनिका शिवाय सिंह ओबेरॉय की भूमिका में उन्हें पहचान मिली। सुरभि अब तक 'संजीवनी', 'नागिन 5', 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शो  का हिस्सा रह चुकी हैं।  वह  'हुनरबाज: देश की शान'  की मेजबानी भी कर चुकी हैं। 

Jr NTR: भूकंप के झटकों और सुनामी की चेतावनी के बीच जापान से घर लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- मैं गहरे सदमे में हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें