फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: दलपति विजय की फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी, डबल रोल में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते दिखे अभिनेता

Mon, 01 Jan 2024 08:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का दूसरा पोस्टर आज नए साल के मौके पर फैंस के साथ साझा किया गया है। इस पोस्टर में विजय बाइक पर बैठे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय की आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का दूसरा पोस्टर आज नए साल के मौके पर फैंस के साथ साझा किया गया है। इस पोस्टर में विजय बाइक पर बैठे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। विजय की फिल्म का यह नया पोस्टर कंप्यूटर जनरेटेड लग रहा है, जिसे देखकर यह साफ पता चला रहा है कि 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' एक विज्ञान-फाई फिल्म हो सकती है। 

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के चाहने वालों को नए साल में बड़ा झटका, राजू के साथ वाली फिल्म पर आया लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पोस्टर में दलपति विजय पिस्तौल लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बाइक के पीछे बैठे विजय कैमरे में देखते हुए मशीन गन से शूट कर रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का दूसरा पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में दलपति विजय डबल रोल में दिखाई देंगे। पोस्टर में दोनों विजय के लुक देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय बाप-बेटे की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 

4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय की यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में हैं। वहीं, फिल्म के टाइटल और पोस्टर रिलीज के बाद फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो गए हैं। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में सुपरस्टार विजय के अलावा, माइक मोहन, जयराम, प्रभु देवा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के पहले पोस्टर में दो विजय देखने को मिले, जो फिल्म में स्काइडाइविंग सूट में दिखाई दे रहे हैं। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित है। विजय की आखिरी फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। फिस्म ने दुनिया भर में 612 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

जनवरी में मचेगा धमाल, इन वेब सीरीज से मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें