फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने कहा,'अरिजीत सिंह खुद से प्यार नहीं करते', जानिए क्या है पूरा मामला !

Sat, 03 Aug 2024 08:56 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल में ही सुनिधि यूट्यूब पर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट पर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने अरिजीत को काफी ज्यादा प्रतिभावान गायक बताया।
विज्ञापन
1 of 5
सुनिधि चौैहान-अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ sunidhichauhan5/arijitsingh
सुनिधि चौहान देश की मशहूर गायिका हैं। उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट गाने दिए हैं। बड़ी संख्या में देश भर में उन्हें लोग उन्हें पसंद करते हैं। सुनिथि ने इंडस्ट्री के कई अन्य प्रतिभाशाली गायक और गायिकाओं के साथ भी काम किया है। इनमें मशहूर गायक अरिजीत सिंह भी शामिल हैं। हाल में ही सुनिथि ने उनकी तारीफ करते हुए कहा है कि वह दूसरे गायकों से प्रेरणा ले कर खुद को भी वैसे ही ढाल लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @ sunidhichauhan5
हाल में ही सुनिधि यूट्यूब पर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट पर मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने अरिजीत को काफी ज्यादा प्रतिभावान गायक बताया। उन्होंने कहा कि जब अरिजीत किसी और गायक का गाना गाते हैं, तो सुनने वालों को ऐसा लगता है कि जैसे यह उनका ही गाना है। इसके अलावा उन्होंने मशहूर गायक के बारे में कहा कि वो काफी ज्यादा विनम्र हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @ sunidhichauhan5
सुनिथि ने अरिजीत को एक छात्र के जैसा बताया है, जो खुद को विभिन्न शैलियों और दूसरे गायकों के हिसाब से ढाल सकता है। उन्होंने इसे उनकी एक बड़ी खूबी बताया है कि वो बिना अपनी आवाज को बदले ही दूसरों के गानों को भी अपना लेते हैं। सुनिधि ने कहा कि आमतौर पर गायक शैली बदलने के लिए आवाज में बदलाव करते हैं,लेकिन यह अरिजीत पर लागू नहीं होता। इसके साथ ही अरिजीत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी सफलता के बावजूद भी वह इससे प्रभावित नहीं हुए हैं।
Box Office Collection: पहले दिन ही बेदम रही 'औरों में कहां दम था', 'उलझ' की भी धीमी शुरुआत

4 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @ sunidhichauhan5
मशहूर गायिका ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि वह खुद से उतना प्यार नहीं करता, इसलिए वह ये सब कर पा रहा है। वह एक छात्र है, वह खुद को अरिजीत सिंह नहीं समझता। सुनिधि ने आगे कहा कि अरिजीत एक शांत व्यक्ति हैं और वो उन गायकों से सीखने की कोशिश करते हैं,जिसे वो पसंद करते हैं। बताते चलें कि सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह ने ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’,’कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी’, ‘जानिब’ जैसे गानों के लिए एक साथ काम कर चुके हैं।
Bigg Boss OTT 3: कृतिका ने कहा- 'बिग बॉस' में आपकी असलियत दिखती है, जानें बाकी प्रतिभागियों ने क्या-क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @ sunidhichauhan5
हाल में अरिजीत सिंह ने तबियत की वजह से अपना यूके दौरा स्थगित कर दिया। यह कार्यक्रम अगस्त में होने वाला था। अब यह कार्यक्रम सितंबर में होगा। अरिजीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने फैंस से इसके लिए माफी भी मांगी है। इसके अलावा उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया है कि ये टिकट अगले महीने भी वैध रहेंगे। 
Anupam Kher: अनुपम खेर ने शुरू की 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग, धोती पहनकर सेट पर पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें