फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra Krishnamoorthi: डिजाइनर कपड़ों की नुमाइश डरे हुए कलाकारों की पहचान, कामयाबी के साथ जरूरी जिम्मेदारी

Thu, 04 Jan 2024 12:57 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की नई पीढ़ी में आजकल सबसे स्टाइलिश और महंगा दिखने की होड़ मची है। लोग अपने हुनर को तराशने और उसे बेहतर बनाने की जगह सिर्फ कैमरों की चकाचौंध में खुद को घिरे देखना चाहते हैं। पैपराजी को खास तौर से संदेश भेजे जाते हैं और अपने फोटो व वीडियो वायरल करने के लिए इन पैपराजी को हर महीने अच्छी खासी मोटी रकम भी दी जा रही है। अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इनके दुष्परिणामों की तरफ इशारा किया है और कहा है है कि सिनेमा को चिड़ियाघर मत बनाइए।
विज्ञापन

2 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा कि बॉलीवुड एक चिड़ियाघर में तब्दील हो गया है। यहां टैलेंट से ध्यान हटा कर सिर्फ लोकप्रियता पर ही ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। हर इवेंट पर डिजाइनर लेबल दिखाने के ट्रेंड को उन्होंने असुरक्षा और व्यक्तित्व का अभाव होना बताया।

विज्ञापन

3 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने नोट में सुचित्रा ने लिखा, “एक कलाकार या क्षमतावान व्यक्ति अपने आप में एक ब्रांड होता है। अपने काम में निपुणता ही एकमात्र ऐसा ब्रांड है जिसकी उम्मीद एक कलाकार को करनी चाहिए। महंगे डिजाइनर लेबल वाले कपड़े पहनना एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है और मेरे विचार से बाकी पैसे वाले जो करते हैं उसमें असुरक्षा और व्यक्तित्व की कमी की बू आती है। ये एक तरह की कायरता है।"

4 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की हीरोइन रहीं सुचित्रा ने एक किस्सा साझा करते हुए लिखा कि उनकी ट्रेनर ने अपने सेलिब्रिटी क्लायंट के रुतबे को बनाए रखने के लिए उधार लेकर डिजाइनर कपड़े और बैग खरीदने शुरु किए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ओरी कल्चर से प्रभावित है।’ सुचित्रा ने अपने ट्रेनर का संदर्भ देते हुए लिखा, “मैं नहीं चाहती कि मेरा बेटा इस ओरी कल्चर से प्रभावित हो। में चाहती हूं कि वह खुद से खुद से कुछ करे। उसे समझाना है कि सेलिब्रिटी के साथ फोटो खींच के डालने से वो खुद सेलिब्रिटी नहीं बन जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोच को बदलने पर जोर डाला है। उनके मुताबिक न सिर्फ लोगों को बल्कि सितारों के पीछे भागने वाले मीडिया को भी अपना तरीका बदलने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को चकाचौंध  से ज्यादा काबिलियत पर ध्यान देने का आग्रह भी किया। वह मानती हैं कि सफलता को जिम्मेदारी के साथ जोड़ कर दिखाया जाए जिससे कि समाज में सफलता की सही रूपरेखा बने।

Ira-Nupur: शादी के बाद सामने आई आयरा खान और नूपुर शिकरे की पहली तस्वीर, दुल्हन के हेयर बैंड ने लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें