14 अगस्त की रात को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजुकमार राव अभिनित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट बन गई है, जिससे फिल्म के कलाकारों और क्रू में खुशी की लहर दौड़ रही है। 'स्त्री 2' के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा स्टंट परफॉर्मर के हाथ चूमती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' के सेट का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
14 अगस्त की रात को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजुकमार राव अभिनित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट बन गई है, जिससे फिल्म के कलाकारों और क्रू में खुशी की लहर दौड़ रही है। 'स्त्री 2' के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा स्टंट परफॉर्मर के हाथ चूमती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' के सेट का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब फिल्म 'स्त्री 2' के सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें श्रद्धा कपूर एक महिला स्टंट परफॉर्मर का हाथ चूमती और उसे 'सुपरवुमन' कहती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' के सेट का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
यह खास वीडियो श्रद्धा कपूर के फैन पेज ने साझा किया है। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि यह 'स्त्री 2' की शूटिंग के दौरान का वीडियो है, जहां श्रद्धा सहित सभी क्रू मेंबर मौजूद हैं। एक स्टंट परफॉर्मर भी सीन करते हुए दिखाई दे रहा हैं, जिन्होंने अपना मुंह पल्लू से ढक रखा है। वीडियो में नजर आ रही यह महिला पूरी तरह से 'स्त्री' किरदार की तरह तैयार हैं, जैसे ही सीन खत्म होता है, सभी लोग आकर उन्हें बेहतरीन सीन परफॉर्मेंस की बधाई देते हैं। श्रद्धा भी उनकी तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है और तुरंत उनके हाथों को चूमती नजर आ रही हैं साथ ही उन्हें सुपरवुमन कहकर संबोधित कर रही हैं।
4 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' के सेट का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "श्रद्धा जी असली देवी हैं क्योंकि उनके हाथ पर किस किया"। एक और फैन ने लिखा, "श्रद्धा कपूर बहुत विनम्र स्वभाव की हैं।" एक और फैन ने लिखा, 'अभिनेत्री हो तो श्रद्धा जैसी'।
निर्देशक अमर कौशिक में बनी फिल्म 'स्त्री 2' को सभी पसंद कर रहे हैं। बता दें 'स्त्री 2' मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'भेड़िया' और 'मुंजा' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 'भेड़िया' से वरुण धवन के किरदार भास्कर के तौर पर 'स्त्री 2' में कैमियो किया और प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि निर्माता 'स्त्री 3' और 'भेड़िया 2' में से पहले कौन सी फिल्म रिलीज करेंगे। 'भेड़िया' और 'स्त्री 2' दोनों ही अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हिट फिल्म रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, राजकुमार राव से जब पूछा गया कि 'स्त्री 3' या 'भेड़िया 2' में पहले कौन सी फिल्म रिलीज होगी। तब राजकुमार ने कहा कि उन्हें निर्माताओं की योजना के बारे में कुछ भी पता नहीं है, लेकिन 'भेड़िया 2' को पहले रिलीज किया जा सकता है।