'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म के कंटेंट के महत्व पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा,"आखिरकार, हम दर्शकों की सेवा कर रहे हैं, और मैं चाहता हूं कि वे मनोरंजन के साथ थिएटर से बाहर निकलें। आप किसी स्टार के वैल्यू को नकार नहीं सकते, लेकिन सब कुछ उनके इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए। आपको अपनी टीम के साथ मिलकर एक स्टार बनाने की जरूरत है, न कि सिर्फ एक व्यक्ति पर निर्भर रहने की।”