फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry Young Men: 55 रुपये किराया देकर आधे कमरे में रहते थे सलीम खान, आर्थिक तंगी के कारण करने पड़े थे ये काम

Tue, 20 Aug 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित डॉक्यू-सीरीज 'एंग्री यंग मेन' का प्रीमियर शुरू हो गया है। इस सीरीज में सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन को पर्दे पर खूबसूरती से उतारा गया है। अब हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान ने उस समय को याद किया जब वे पहली बार मुंबई आए थे और मरीन ड्राइव के मरीना गेस्ट हाउस में 55 रुपये के किराए के कमरे में रहते थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर और सलीम खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा, "मैं आधे कमरे के लिए हर महीने 55 रुपये किराया देता था।" उन्होंने आगे कहा कि वह शुरू में पूरे कमरे को 110 रुपये में किराए पर लेना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं हुई। सलीम खान का अपने घर इंदौर में काफी अच्छा जीवन था, लेकिन उनका कहना है कि अपने सपनों के लिए बाहर जाने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
सलीम खान ने आगे कहा, "जब मैं मुंबई के लिए रवाना हो रहा था, तो मेरे सबसे बड़े भाई ने मुझसे कहा कि इसकी जरूरत नहीं है, तुम वापस भागकर आओगे। मैं घर से पैसे नहीं मांगना चाहता था, इसलिए मैंने संघर्ष किया।" यह वही समय था जब लेखक की मुलाकात अपने जीवन के प्यार सलमा खान से हुई जो उस समय सिर्फ 17 साल की थीं।

4 of 5
सलीम खान, हेलेन, सलमा खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने बताया कि वह उस समय 24 वर्ष के थे और सलमा माहिम के रेजी हाउस बिल्डिंग में रहती थीं। सलीम खान ने कहा, "हम शाम को पास की गलियों में मिलते थे।" हालांकि, सलमा के परिवार ने जल्द ही उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि या तो वह सलीम से शादी कर ले या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घर बसा ले जिसे वे तय कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम खान और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। सलीम खान ने बताया कि इस कम उम्र की शादी से परिवार को कई आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सलीम ने बताया, "थोड़े पैसे या नौकरी की चिंता तो हमेशा रहती थी- कि क्या होगा कैसे होगा?" उन्होंने आगे बताया कि उन्हें गुजारा करने के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने सिगरेट और कपड़ों के विज्ञापन के ऑफर को भी स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें