श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर एक महीने बाद भी बरकरार है। फिल्म रिलीज के दिन से ही सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अब आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते यहीं कि आज 31वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।