श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मेरे माता-पिता ने मुझे उतार-चढ़ाव से गुजरते देखा है, लेकिन मेरा मानना है कि सफलता के लिए असफलता बहुत जरूरी है। असफलता एक बहुत बड़ी शिक्षक है। मुझे एक शानदार सपोर्ट सिस्टम मिलने का सौभाग्य मिला है। मैं जहां हूं, उसके लिए आभारी हूं, क्योंकि कई लोग सेल्युलाइड जीवन जीने का इंतजार कर रहे हैं।”