फिल्म निर्माता प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता के लिए सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन फिल्म ने हिंसा का महिमामंडन करने के लिए कुछ विवाद भी पैदा किया है। हालांकि, इन सब के बीच फैंस प्रभास के कमबैक को लेकर काफी खुश हैं और फिल्म में उनके अभिनय और एक्शन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अब इन सब के बीच अभिनेत्री श्रिया रेड्डी ने प्रभास की दिल खोलकर तारीफ की है।