फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने उठाया बिन पिता की बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा, चार साल तक वहन करेंगे खर्च

Fri, 11 Nov 2022 06:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं जो न सिर्फ पर्दे पर अपनी बढ़िया एक्टिंग और शानदार डायलॉग्स के जरिए दर्शकों का दिल जीतते ही हैं, बल्कि वो असल जिंदगी में भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। अल्लू अर्जुन भी ऐसे ही अभिनेता हैं। दरअसल साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने केरल की एक होनहार छात्रा के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बात की जानकारी केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी ने दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने जिस मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्चा उठाया है हाल ही में उसके पिता का कोरोना से निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है। अब उस लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च अल्लू अर्जुन ने उठाने का निर्णय लिया है। इस बारे में केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया है।



इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: ट्विटर की तारीफ करने के बाद इंस्टाग्राम की बुराई पर उतरीं कंगना, सोशल साइट को कहा 'डम्ब'
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिलाधिकारी ने लिखा- एक मुस्लिम लड़की उनसे मिलने आई, ताकि वह उनसे मदद मांग सके। लड़की ने बारहवीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह नर्स बनना चाहती है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन वित्तीय परिस्थितियां ठीक न होने के कारण वह आगे पढ़ाई जारी नहीं रखा पा रही थी। उसके पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिलाधिकारी ने आगे लिखा कि, हमें लड़की की आंखों में उम्मीद और आत्म विश्वास नजर आया, इसलिए हमने वी आर फॉर एलेप्पी परियोजना के रूप में सभी तरह की सहायता सुनिश्चित करने का फैसला लिया। लड़की एक नर्स बनने की इच्छा रखती है और आखिरकार जिले के एक निजी कॉलेज में उसका एडमिशन भी हो गया है। आगे फिर पैसों की समस्या थी, इसके लिए हमने साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन से मदद मांगी। अल्लू अर्जुन ने जैसे ही पूरा मामला सुना वह एक साल के बजाय चार साल के लिए छात्रावास की फीस सहित पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने के लिए तैयार हो गए। जिलाधिकारी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि ये लड़की आगे सफलता हासिल करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें