तेलुगू सिनेमा स्टार साई धर्म तेज की वापसी दो साल के बाद फिल्म 'विरुपक्षा' से हो रही है। यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ ईद पर इस हफ्ते 21 अप्रैल को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। कार्तिक दांडू के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमे साई धर्म तेज के साथ संयुक्ता मेनन लीड भूमिका में हैं।