साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाले कमल हासन ने पिछले साल 'विक्रम' से फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। इस फिल्म को देश के कोने-कोने में फैले अभिनेता के फैंस ने जमकर सराहा था। विक्रम के बाद अब फैंस कमल हासन को 'इंडियन 2' में देखने के लिए बेकरार हैं। सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से चल रही 'इंडियन 2' की शूटिंग को कोरोना के कारण रोक दिया गया था, लेकिन बीते दिनों इसका दूसरा शेड्यूल दोबारा शुरू किया गया था। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक शंकर ने इसके दूसरे शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने का एलान कर दिया है।