विजय (जोसेफ) की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) ने आखिरकार 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा हो न सका और इसने पहले दिन लियो से भी कम कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, प्रभुदेवा, अजमल अमीर, योगी बाबू, तृषा कृष्णन, शिवकार्तिकेयन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कैसा प्रदर्शन किया है।