फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शादी की चर्चाओं के बीच शोभिता धुलिपाला ने की 'नकली लेबल' पर बात, पोस्ट देख प्रशंसक हैरान

Fri, 23 Aug 2024 06:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 8 अगस्त, 2024 को अभिनेता नागा चैतन्य के साथ सगाई की। इसके बाद से ही एक वर्ग जहां शोभिता को शुभकामनाएं देते नहीं थक रहा है तो वहीं, दूसरा वर्ग उनकी आलोचना करता नजर आया है। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने एक चौंकाने वाले पोस्ट से हर किसी को हैरान कर दिया है। शोभिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गायब' और 'नकली लेबल' के बारे में एक पोस्ट साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे पसंदीदा लोग विरोधाभासी तरीके से चल रहे हैं। बॉडीबिल्डर जो दौड़ते हैं। धावक जो लिखते हैं। लेखक जो स्टार्टअप बनाते हैं। वे नकली लेबलों को अपने काम में बाधा नहीं बनने देते।' 
विज्ञापन

3 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
शोभिता ने अपने नोट में आगे लिखा, 'वे वास्तविक, दुर्लभ और अथक हैं। समाज उन्हें इसमें फिट होने के लिए कहेगा। सामान्य रहें एक चीज चुनें, लेकिन वे जानते हैं कि फिट होना वास्तव में कभी कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि टेट्रिस की तरह, यदि आप इसमें फिट होते हैं, तो आप गायब हो जाएंगे। इस धरती पर हमारा समय सीमित है। सब कुछ बनो। कुछ भी न हो। तुम रहो।'

Theatre: सितंबर से शुरू होगा ‘दिल्ली थिएटर फेस्टिवल’ का पांचवा सीजन, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह करेंगे मंचन

4 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की सगाई के बाद से हर किसी की निगाहें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शोभिता और नागा डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं और रिसेप्शन हैदराबाद में होगा। हालांकि, जोड़े की शादी के बारे में सारी जानकारी गुप्त है और आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है। इस महीने की शुरुआत में जोड़े की सगाई के बाद नागार्जुन ने स्पष्ट किया कि शादी तुरंत नहीं होगी क्योंकि दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं।

Kangana Ranaut: क्या कंगना रणौत को अपनी मिमिक्री देखकर लगता है बुरा? अभिनेत्री ने खुद दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
काम के मोर्चे पर, नागा चैतन्य चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'थंडेल' के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 2010 में श्रीकाकुमा में हुई वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है और फिल्म में साईं पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें