फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Hassan Live In: ओरी की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर हंगामा, क्या इस शख्स संग शादी कर चुकीं श्रुति हसन?

Tue, 26 Dec 2023 06:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री श्रुति हसन अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों काफी समय से साथ ही रह रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया 'लीवर' ओरहान अवात्रामणि (ओरी) के एक कमेंट ने अफवाहों का बाजार गरम कर दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हासन-ओरी-करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा और साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर दर्शकों को अपने हुस्न और अदाओं का दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री श्रुति हसन अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों काफी समय से साथ ही रह रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया 'लीवर' ओरहान अवात्रामणि (ओरी) के एक कमेंट ने अफवाहों का बाजार गरम कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति हसन-ओरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेशन आस्क मी एनीथिंग किया जिस पर उनसे पूछा गया कि, क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसने उनके साथ पोज करने से इंकार किया हो। एक यूजर ने उनसे पूछा, "हाय ओरी, क्या ऐसा कोई सेलिब्रिटी है जिसने आपके साथ पोज करने से इंकार किया हो? अगर आप नाम नहीं ले सकते तो कोई हिंट दे सकते हैं।" ओरी ने काफी कड़क अंदाज में इसका जवाब दिया, "हां, श्रुति हसन।"
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति हसन-ओरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
"पोज करने के लिए नहीं क्योंकि मैंने उनसे कहा ही नहीं मेरे साथ पोज करने के लिए। लेकिन एक इवेंट में उन्होंने मेरे साथ काफी रूड व्यवहार किया था जिसमें मैंने ही उन्हें प्रवेश दिलाया था। मैं तो उन्हे जनता भी नहीं हूं।" ओरी ने बताया। आगे बात करते हुए उन्होंने शांतनु को उनका पति कह के संबोधित किया, जिससे सबके कान खड़े हो गए हैं। 

Varun Dhawan: एक बार फिर 'वीडी 18' की शूटिंग में घायल हुए वरुण धवन, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

4 of 5
ओरी-श्रुति हसन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओरी ने बताया, "मुझे बहुत बुरा लगा लेकिन हो सकता है कि कोई गलतफहमी हुई हो। उनके पति के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध है और मैं उन्हे बहुत पसंद करता हूं। ये भी जल्दी ही सुलझ जाएगा। मैने एक अफवाह सुनी कि, उन्होंने मुझे पियुन कहा जैसे स्पॉटबॉय या कुछ।" इसी साल एक इंटरव्यू में शादी के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा था कि अभी शादी करने का उनका कोई विचार नही है क्योंकि उन्हें शादी शब्द से डर लगता है। उन्होंने ये भी बताया था कि वो दोनों एक साथ काफी खुश हैं और उनके बीच का समीकरण काफी विवाहित लोगों से बेहतर है। 

Sheezan Khan Post: 'चुप हूं कि तमाशा ना बने...,' तुनिषा शर्मा की पहली बरसी पर शीजान खान का गुप्त पोस्ट वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओरी-श्रुति हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर लाइव चैट के दौरान किसी यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वे शांतनु से शादी करेंगी जिसके जवाब में श्रुति हंसी और कहा," नहीं क्योंकि..... और कैमरा शांतनु की तरफ मोड़ दिया। श्रुति हसन की फिल्म सलार 1 सीजफायर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इससे पहले श्रुति वाल्टेयर वीरैया और वीर सिम्हा रेड्डी में नजर आ चुकी है। उनकी आगामी फिल्मों में साउथ की फिल्म डकैत शामिल है।

Twinkle Khanna: ट्विंकल को याद आए बेटे के स्कूल के दिन, बोलीं- 'काउंसलर ने दी थी यूनिवर्सिटी जाने की नसीहत'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें