फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो वायरल होने पर कैसा था रश्मिका मंदाना का रिएक्शन? अभिनेत्री ने खुलकर की बात

Mon, 27 Nov 2023 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  रश्मिका मंदाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं और फिल्म की पूरी टीम के साथ इसे जमकर प्रमोट कर रही हैं। फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही रश्मिका मंदाना का पिछले दिनों डीपफेक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर काफी विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन इसके बाद भी कई एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है। हाल ही में आलिया का वीडियो वायरल हुआ। ऐसे में 'एनिमल' के इवेंट में रश्मिका ने वायरल होती इन डीपफेक वीडियो पर बात की। चलिए जानते हैं क्या बोलीं रश्मिका.. 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ के डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अब आलिया भट्ट भी इसी का शिकार हुई हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद रश्मिका मंदाना ने अपने वायरल डीपफेक वीडियो के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' के प्रचार के लिए हैदराबाद में आयोजित किए गए एक इवेंट में रश्मिका मंदाना ने वायरल होते डीपफेक वीडियो पर अपना रिएक्शन साझा किया। जब इवेंट में रश्मिका से घटना और अमिताभ बच्चन के समर्थन के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कबूल किया कि उन्हें चिंता थी कि किसी को परवाह नहीं होगी। हालांकि, अमिताभ बच्चन द्वारा उनका समर्थन करने के बाद, उन्हें अपने लिए खड़े होने और इसके खिलाफ विद्रोह करने की हिम्मत मिली।  
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के साथ हैदराबाद में 'एनिमल' का प्रचार करने पहुंचीं रश्मिका मंदाना से उनके वायरल हुए डीपफेक वीडियो पर कई सवाल किए गए। इन सवालों का जवाब देते हुए रश्मिका ने कहा, 'सबसे पहले जब मैंने डीपफेक वीडियो देखा तो यह सब होता देख मैं बहुत डर गई थी। मुझे लगा कि मुझे टीम से कोई समर्थन नहीं मिलेगा। मेरा समर्थन करने वाले पहले व्यक्ति अमिताभ बच्चन थे। आखिर में बहुत से लोग समर्थन के लिए आगे आए। शुरुआत में इसका मेरे ऊपर असर पड़ा। ऐसे वीडियो को सामान्य नहीं माना जाता और प्रतिक्रिया देने का फैसला किया जाता है।' 
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, 'जन सुराज' अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री

4 of 5
रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका आगे बोलीं, 'मैं दुनिया में मौजूद सभी लड़कियों को बताना चाहती हूं कि यह सामान्य नहीं है। जब कोई चीज आपको प्रभावित कर रही हो तो आपको चुप रहने की जरूरत नहीं है। आप समर्थन ले सकते हैं, आप प्रतिक्रिया दे सकते हैं और लोग आपका समर्थन करेंगे। यह एक अच्छा देश है जिसमें हम रहते हैं।' रश्मिका द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रश्मिका का यह कमेंट आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट डीपफेक वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, आज आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट का चेहरा एक दूसरी महिला के ऊपर लगाया गया है और उसे बिस्तर पर बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में एक लड़की नीले रंग का फ्लोरल, स्ट्रैपी को-ऑर्ड सेट पहने हुए है, जिसमें आलिया का चेहरा दिख रहा है। इस वायरल वीडियो पर आलिया भट्ट ने अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि फ्रेम में रश्मिका मंदाना हैं। हालांकि, बाद में यह पता चला कि यह झूठ है। वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की मांग की और रश्मिका को अपना समर्थन दिया था।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें